Monday 4 February 2013

भाषा का संयम

सभी राष्ट्रवादी व हिंदुत्ववादी पृष्ठो के मित्रों से अनुरोध है कृपया पढ़ें एवं अगर सही लगें तो अधिकाधिक शेयर करें:

हमने देखा है के कई मित्र पोस्ट व कमेंट में भाषा का संयम खो जाते हैं। उन्हें ये कुछ बातें याद रखनी चाहिए:

1. आपकी भाषा आपके पुरखों की तथा हिन्दू राष्ट्र की सूचक है। अगर
आप बुरी भाषा का प्रयोग करते हैं तो आप जिसके लिए बोल रहे हैं उसके
कुछ भी नहीं बीगरता लेकिन आप अपनी संस्कृति तथा अपने परिवार
की शिक्षा का अपमान करते हैं।

2. कई लोग आपकी भाषा से व्यथित होकर हिन्दू राष्ट्रवादिता से भी व्यथित हो सकते हैं। जो की बिलकुल गलत होगा क्योंकि सच्चे राष्ट्रवादी पेजों में (जैसे की राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ) कभी आपको गलत भाषा का प्रयोग नहीं मिलेगा 

3. ये पोस्ट पढ़ने वाले आपके अपने परिवार के सदस्य भी हो सकते हैं। क्या आप उन्हें दिखाना चाहते हैं के आपने उनकी शिक्षा का यही उपयोग किया है?